Tikendra Sinha

Generic placeholder image


बलौदाबाजार-भाटापारा जिला स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में नित नए प्रगति के सोपान तय कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के पलारी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधपुरी और सिमगा के दामाखेड़ा को गुणवत्ता पूर्ण सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिश्वर के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एन क्यू ए एस) उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर से दिया जाता है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 12 चिकित्सालयों को अब तक यह प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। 

05 Jul 2024 04:33AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा जिला मुख्यालय में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री द्वय माननीय अरूण साव एवं विजय शर्मा जी विशिष्ट अतिथि होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित माननीय विजय दत्त श्रीधर जी करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली के पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट माननीय राजेश बादल जी उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे।  

05 Jul 2024 03:04AM,
by: Tikendra Sinha