इजरायल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने बताया है कि इजरायल में मौजूदा समय में 20 हजार से अधिक भारतीय लोग हैं। पीटीआई के मुताबिक, कोबी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से इजरायल में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए काम किया जा रहा है।
12 Oct 2023 01:12AM,by: Tikendra Sinha
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा, "अरे नीतीश बाबू... आपको तो लालू यादव कितना कुटवाये थे याद है न? गोरैल में लालू यादव के गुंडो ने किस तरह से नीतीश कुमार को पीटने का काम किया था। यह उनको याद करना चाहिए।
12 Oct 2023 01:11AM,by: Tikendra Sinha
इजरायली सेना का कहना है कि लेबनान से इजरायली हवाई क्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ की रिपोर्ट मिल रही है। ऐसे में इजरायली होमफ्रंट कमांड ने उत्तरी शहर मालोट-तरशिहा के निवासियों को संभावित घुसपैठ की चेतावनी देते हुए घर पर रहने, दरवाजे बंद करने को कहा है। लेबनान से हो रही इजरायल में घुसपैठ : इजरायली सेना
12 Oct 2023 01:11AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव और बंडा से दावेदारी कर रहे उनके बेटे सुधीर यादव ने निवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का हाईकमान अंधा-बहरा और तानाशाह है। भारतीय जनता पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की थी, इस सूची में जिले के सभी मंत्रियों के टिकट के साथ सागर और नरयावली सीट से चौथी बार पुराने विधायकों पर भरोसा जताया है। द हाईकमान अंधा-बहरा-तानाशाह : भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण
12 Oct 2023 01:11AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी पर केंद्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़ी संसदीय क्षेत्र बनारस के किसानों को छत्तीसगढ़ के किसानों की तरह धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल नहीं मिल रहा है बल्कि बनारस के किसान अपनी धान को औने पौने दाम 1300 रु प्रति क्विंटल की दर पर बेचने मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में हो रही धान खरीदी का झूठा श्रेय लेने के लिए संगठित होकर झूठ बोलते है इसका पर्दाफ़ास बनारस के किसानो के मायूस चेहरा से होता है।
11 Oct 2023 02:56PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने भाजपा विधायक प्रत्याशी विनायक गोयल द्वारा आदिवासी समाज को चोर कहने, गाली और धमकी देने की निंदा करते हुऐ कहा कि भाजपा की नजरों में आदिवासियों की क्या हैसियत है इस बात का पता चित्रकोट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी विनायक गोयल ने बता दिया है। वायरल ऑडियो में भाजपा प्रत्याशी आदिवासी महरा समाज के एक व्यक्ति को बेहद भद्दी भद्दी गलियां दे रहे हैं और साथ ही “चोर महरा“ जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो की बेहद शर्मनाक है। ऑडियो में भाजपा नेता विनायक गोयल आदिवासी समाज के व्यक्ति को हाथ पैर काटने की धमकी भी दे रहे हैं।
11 Oct 2023 02:56PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








