Tikendra Sinha

Generic placeholder image

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव और अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम ने निर्वाचन से संबंधित पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद प्रेस कांफ्रेस, राजनैतिक दलों की बैठक एवं निर्देशों से अवगत कराते हुए सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही एवं रिपोर्टिंग, राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से वाहन एवं शासकीय कर्मचारी को वापस लेने की जानकारी दी। 

11 Oct 2023 02:41PM,
by: Tikendra Sinha