केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिषेक बनर्जी और टीएमसी पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार की तरफ से बंगाल के विकास में कोई कोताही नहीं बरती गई। तो ऐसा क्या हुआ कि पश्चिम बंगाल में चल रहे भ्रष्टाचार पर लीपा-पोती करने के लिए ममता बनर्जी को अपने कुछ भ्रष्ट सांसद और नेताओं को दिल्ली भेजना पड़ा?"
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार मौकापरस्त बताते हुआ कहा कि उनका कोई पता नहीं है कि वह कब किसके साथ हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह आज लालटेन पकड़कर लटके हैं और कब उछलकर बीजेपी के कमल के फूल पर जाकर बैठ जाएंगे।
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है, "जाति जनगणना राज्य के गरीबों और जनता के बीच 'भ्रम' फैलाने से ज्यादा कुछ नहीं करेगी। उन्हें एक रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि नीतीश कुमार ने 18 साल तक राज्य पर शासन किया और लालू यादव ने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं किया। जाति जनगणना का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ दिखावा है..."
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है। एससी-एसटी बोलें कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए तभी व्यवस्था बदल सकती है। कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है : उमा भारती
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने सीएसआर के तहत निःशुल्क कोचिंग देने सहमति दी है।
03 Oct 2023 01:26AM,by: Tikendra Sinha
मनमोहक छटा से भरपूर तीरथगढ़ जलप्रपात के परिसर में ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा वर्ष 2023‘‘ का शुभारंभ गत दिवस एक अक्टूबर को किया गया। इसका आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर, भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय, 241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सेडवा, अन एक्सप्लोर्ड बस्तर, युवोदय वन मितान और इको विकास समिति तीरथगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
03 Oct 2023 01:26AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








