तृणमूल कांग्रेस और भाजपा क्रमशः दिल्ली और कोलकाता में एक साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। टीएमसी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा, तो कोलकाता में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भी इसी तरह का कदम अपनाया जाएगा। तृणमूल मंत्री ने बीजेपी को दी चेतावनी
01 Oct 2023 10:22AM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि, ''पिछले दो दिनों में हमने सभी राजनीतिक दलों-राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों से मुलाकात की और केंद्र सरकार और राज्य की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। इसके बाद डीएम, एसपीएस, आईजी, डीआइजी, कमिश्नर और राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए, महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी चाहिए... " राजस्थान विधानसभा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया अपडेट
01 Oct 2023 09:11AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज यहां 01 अक्टूबर से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस अभियान में रायपुर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। श्री राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री जी की अपील का पूरे देश में प्रभावी असर हुआ है और लोग स्वस्फूर्त होकर हर वर्ष स्वच्छता अभियान में शामिल होते हैं। राज्यपाल हरिचंदन स्वच्छता पखवाड़ा में शामिल हुए
01 Oct 2023 09:11AM,by: Tikendra Sinha
तुर्की की राजधानी अंकारा में बिल्कुल संसद के पास बम विस्फोट और फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना से राजधानी अंकारा में दहशत फैल गई है। तुर्की की सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया है। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आतंकी मुठभेड़ में मारा गया है। तुर्की की संसद के पास आत्मघाती विस्फोट
01 Oct 2023 08:54AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









