सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 1:30 बजे राजीव भवन में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा कि आज दोपहर 01:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करूँगा। सीएम बघेल आज करेंगे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता
01 Oct 2023 06:14AM,by: Tikendra Sinha
गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतज़ार करता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झाँकी समारोह में हुए शामिल
01 Oct 2023 06:14AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 01 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सिविल लाईन्स रायपुर स्थित विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय ’दिशा समिति’ की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात दोपहर 1.20 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ’अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.05 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थान लौट आएंगे।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम सांकरदाहरा में चातुर्मास महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं किसान मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। गरीब एवं जरूरतमंदों, माताओं, वनांचल क्षेत्र के आदिवासियों, किसान, मजदूर एवं संत महात्मा की सेवा करना है। हमारी सरकार ने लगातार इस दिशा में कार्य करते हुए लगभग 5 वर्ष पूर्ण किया है और इन 5 वर्षों में कई चुनौतियां भी रहीं। कोविड-19 संक्रमण के समय विकट संकट आया। इस महामारी के दौरान सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई गई। संतों का ध्यान गौवंश की रक्षा में रहता है। गौ सेवा करने से संतों का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि यह संतों के हृदय की बात होती है।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा 30 सितम्बर को जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग, राजनांदगांव और भिलाई के नवीन न्यायालय भवन का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय भवन की आधारभूत संरचना न्यायालय की गरिमा के अनुरूप नहीं पायी गयी अधिवक्ताओं के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा दुर्ग के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को निर्देशित किया गया कि नवीन न्यायालय भवन हेतु लगभग 10-12 एकड़ की एक बड़ी भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित करें निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग श्रीमती नीता यादव उपस्थित रही।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, इसे देखते हुए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी और उनके सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की। छत्तीसगढ़ देश मेें किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने आज अग्रणी राज्य है। बीते पांच साल में राज्य सरकार ने सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। हमने अपनी योजनाओं में किसानों, आदिवासियों के साथ ही श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फोकस रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ’नेताजी न्यूजरूम में’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा और श्री रूचिर गर्ग, सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2023 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा में आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य में विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस तारतम्य में वनमण्डल बालोद अंतर्गत गत दिवस 29 सितम्बर को एनिमल ट्रैकिंग एप का एक दिवसीय वनमण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
01 Oct 2023 03:53AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









