Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, क्योंकि ये 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने को लेकर बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है।  राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

02 Jul 2024 02:12AM,
by: Tikendra Sinha