Tikendra Sinha

Generic placeholder image

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुमाभाठा में गुरुवार 28 सितंबर को कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का होगा शुभारंभ

28 Sep 2023 06:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के तात्यापारा चौक में आयोजित भूमिपूजन-शिलान्यास कार्यक्रम में 9 करोड़ 16 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला पंजीयक कार्यालय का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजीयन से शासन को राजस्व की प्राप्ति होती है। कार्यालय की सुविधाएं बेहतर होने से अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं बढ़ेगी और सुगमता के साथ उनके कार्य होंगे। पंजीयक कोर्ट के विस्तार से रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी आएगी और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्टाम्प से लेकर पंजीयन तक की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलने से आम लोगों को आसानी होगी।  रायपुर जिले को मिलेगा नया पंजीयक कार्यालय

28 Sep 2023 02:26AM,
by: Tikendra Sinha