Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आज दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगाया। अपने खेल विधा में पारंगत खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरी जोर अजमाइश करते दिखे। खेल-प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का खूब जोश बढ़ाया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने भी इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 25 सितंबर से चली आ रही इस प्रतियोगिता का 27 सितंबर को समापन होगा। समापन समारोह सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे। 

27 Sep 2023 01:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। गरियाबंद जिले के बेद बाई, गोमती ध्रुव, मीरा कंवर और चम्पा कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परम्परागत खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बचपन की यादे ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चयनित होकर संभाग स्तर पर पहुंचे और अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों को रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने

26 Sep 2023 02:28PM,
by: Tikendra Sinha