देश में आज कई अहम मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है। इन मामलों में पटाखों, उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, ईवीएम की खराबी, प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले की सुनवाई होने वाली है। आज कुल 6 चर्चित मामले ऐसे हैं जिनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है।
22 Sep 2023 06:12AM,by: Tikendra Sinha
दोषियों की समय से पहले रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि जिस कैदी में सुधार हो चुका है उसे जेल में रखने से क्या मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेल में बंद कैदियों को सजा में छूट देकर समय से पहले रिहा करने से इनकार करना कैदियों के मौलिक अधिकारों का हनन है।
22 Sep 2023 06:12AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह 22 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं दावेदारों के साथ भेंट एवं चर्चा करेंगे।
22 Sep 2023 06:12AM,by: Tikendra Sinha
फतेहपुर के ग्राम गांरिडा में तीन सड़कों का लोकापर्ण और सीएचसी भवन का शिलान्यास करने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक हाकम अली पहुंचे थे। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया पर व्यंग करते हुए कहा कि वे पहले भाजपा के साथ बैठे,फिर कांग्रेस के साथ आये, फिर चले गये और अब वे कहां हैं, किसी को पता नहीं। निर्दलीय का कोई धर्म नहीं होता। निर्दलीयों का कोई धर्म नहीं होता : कांग्रेस नेता
22 Sep 2023 02:06AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह महिलाओं को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं और 1250 रुपये, 1550 रुपये, 1750 रुपये कहकर सरेआम महिलाओं की बोली लगा रहे हैं। महिलाओं को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं शिवराज : कांग्रेस
22 Sep 2023 02:06AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









