मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और नन्हें बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीें बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
20 Sep 2023 04:44AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
20 Sep 2023 04:44AM,by: Tikendra Sinha
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत का हाथ है। कनाडा पीएम के इस बयान को भारत ने बेबुनियाद बताया है। इस बीच कनाडा ने भारतीय और भारत ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। कनाडा में पिछले कुछ समय से खालिस्तानी आतंकियों के भारत विरोधी एजेंडा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
20 Sep 2023 02:25AM,by: Tikendra Sinha
विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "अगर विपक्ष को लगता है कि चुनावी दांव-पेच है तो चिट्ठी क्यों लिख रहे थे। क्या विपक्ष बी चुनावी नौटंकी कर रहा था? विपक्ष के लिए ये चुनावी नौटंकी ही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहने के बावजूद कभी भी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया, जबकि बार-बार इसकी मांग उठती रही कांग्रेस ने केवल परिवार को सशक्त'किया। कांग्रेस ने केवल परिवार को किया सशक्त' : स्मृति ईरानी
20 Sep 2023 02:25AM,by: Tikendra Sinha
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि संसद में महिला आरक्षण के दायरे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए। नीतीश ने आगे कहा कि प्रस्तावित बिल में यह कहा गया है कि पहले जनगणना होगी। उसके पश्चात निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होगा, इसके बाद ही प्रस्तावित बिल के प्रावधान लागू होंगे। इसके लिए जनगणना का काम जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
20 Sep 2023 02:25AM,by: Tikendra Sinha
कनाडा की सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवायजरी में कनाडा ने भारत की यात्रा करनेवाले या फिर भारत में रह रहे अपने नागिरकों से जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट नहीं जाने को कहा है। कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
20 Sep 2023 02:25AM,by: Tikendra Sinha
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा- मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल खुद को हिंदू बताते हैं। वे कहते हैं कि हम भी हिंदू हैं। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि अगर वे हिंदू हैं तो एक बार के लिए अयोध्या के राम मंदिर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर जाएं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर जाएं : हिमंत
19 Sep 2023 03:39PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









