Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज निजी चैनल बीएस टीव्ही द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ के मेनीफेस्टो’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपनों को पूरा करने की यह शुरूआत है। महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए गांवों में सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर किसान न्याय योजना आदि का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गांवों से पलायन न हो इसके लिए गांवों में ही उत्पादन और विपणन का केन्द्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को पुष्पित एवं पल्लवित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।  पुरखों के सपनों को पूरा करने की है यह शुरूआत : मुख्यमंत्री बघेल

19 Sep 2023 02:16AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है। मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

19 Sep 2023 02:16AM,
by: Tikendra Sinha