संसद के विशेष सत्र में पीएम मोदी ने लोकसभा में चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देश के लिए आगे बढ़ने का समय है। हम भले ही नए संसद भवन में जाएंगे लेकिन पुराना संसद भवन भी लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके निर्माण में हमारे देश के लोगों का पैसा और पसीना लगा था। हम ऐतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं। पुराना संसद भवन भी लोगों को प्रेरणा देता रहेगा : प्रधानमंत्री
18 Sep 2023 08:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज साइंस कॉलेज प्रांगण, बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास किया। साथ ही 01 करोड़ 85 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम कॉलेज बिलासपुर के भवन उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा बेलतरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया।
18 Sep 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने ’सेवा समिति’ के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
18 Sep 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं द्वारा हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई
18 Sep 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप का विजेता बनने पर खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि यदि सब अपने-अपने हिस्से का प्रयास करेंगे और एकजुटता से मिलकर लडे़ंगे तो भारत को भला कौन हरा सकता है। उन्होंने इसे सभी के लिए गौरव का अविस्मरणीय पल बताया। मुख्यमंत्री ने एशिया कप जीतने पर दी बधाई
18 Sep 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









