मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 सितंबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को देंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 123 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से निर्मित 99 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 334 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 110 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 2 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से रीपा अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तिम्मापुर, बासागुड़ा, उसूर, तर्रेम, नैमेड़, पेगड़ापल्ली में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे भद्रकाली में पर्यटन स्थल के उन्नयन कार्यों के साथ ही नया बस स्टैंड मद्देड़ का लोकार्पण करेंगे। वे 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पामगल से मोटूपल्ली मार्ग, जैगूर से कुटरू मार्ग और चिंतावागु नदी, मिंगाचल नदी, तारूण नाला में उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही वे स्वास्थ्य अधोसंरचना अंतर्गत जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे नरवा विकास योजना अंतर्गत मासेगुड़ा नाला, गुदमा नाला, भादु नाला और इडकापल्ली नाला में हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग के कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के 164 करोड़ रुपए के सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री लगभग 12 करोड़ रुपए से भवन विहीन 63 स्कूलों में नये भवन के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सड़क अधोसंरचना के लिए भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे। इनमें 13 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाला जैगुर तुमनार रोड भी शामिल है। साथ ही 12 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले माटवाड़ा जैगुर कुटरू मार्ग का भूमिपूजन भी होगा। 4 करोड़ 21 लाख की लागत से पेंकरम नाले में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही उसूर मलेमपेण्टा मार्ग, बीजापुर कोण्डापल्ली मार्ग, तर्रेम चुरवाही मार्ग, मलेमपेण्टा पामेड़ मार्ग, कुटरू से फरसेगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य भी शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम विकास अभिकरण तथा गृह निर्माण मंडल के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। नगर पंचायत बीजापुर और भोपालपट्नम में वे विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे।
18 Sep 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य की महलों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार काम करेगी। आज वह इस मंच से ऐलान करती हैं कि सरकार बनने पर यहां की प्रत्येक महिला को महालक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा और राज्य की सरकारी बसों में उनकी यात्रा मुफ्त कर दी जाएगी।
18 Sep 2023 02:02AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। गिरिराज ने कहा, 'बिहार सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का बहिष्कार कर दिया गया है। यह बहुत दुख की बात है। नीतीश बाबू बिहार के गरीबों व पिछड़ों के नहीं हुए तो देश के कैसे होंगे उन्हे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। नीतीश को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए : केन्द्रीय मंत्री
18 Sep 2023 02:02AM,by: Tikendra Sinha
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषादराज किले के परिसर के अंदर बनी एक ‘अवैध मस्जिद’ को हटाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वह मस्जिद से ‘हरा झंडा’ हटवाएगी और अयोध्या की तरह वहां केसरिया झंडा फहराएगी। श्रृंगवेरपुर धाम को निषादों द्वारा निषादराज का निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने 14 साल के वनवास के दौरान भगवान राम को गंगा पार करने में मदद की थी।
18 Sep 2023 02:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









