Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद श्री दीपक बैज होंगे। इस मौके पर रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहां सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश कुमार ठाकुर, द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

10 Sep 2023 01:54PM,
by: Tikendra Sinha