Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कृषि के साथ ही पशुधन को बढ़ावा देने की शासन की नीतियों की वजह से प्रदेश में दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पशुपालन को बढ़ावा देने से खेती किसानी की तरक्की होती है और किसानों की तरक्की पर ही व्यापार-व्यवसाय की तरक्की निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नवाचारी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से आर्थिक विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों को जनमाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। समाज द्वारा आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारा उद्देश्य सभी समाजों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के निर्माण में सभी समाजों की भागीदारी हो। सभी समाज अपने रचनात्मक कार्यों से प्रदेश को आगे बढ़ाने में हिस्सा दें इसके लिए हमने विभिन्न समाजों को बाजार भाव से काफी कम दाम पर माँग अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का निश्चय किया। इसका लाभ बहुत से समाजों ने उठाया है। समाजों द्वारा इस तरह भूमि क्रय कर लेने पर उन्हें भवन बनाने यथासंभव राशि भी प्रदान की गई है। इससे सामाजिकजनों को काफी लाभ हुआ है। शादी-ब्याह तथा अन्य आयोजनों में इन समाजों को सस्ते दरों में भवन मिल पा रहा है। रचनात्मक आयोजनों के लिए समाज को बेहतर जगह मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज की ओर से भी ऐसी माँग आई है। वे कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवेदन कर लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किये गये हैं। सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों के साथ ही कौशल विकास पर भी हमारा जोर रहा है। रीपा आदि के माध्यम से उद्यमशील युवाओं के लिए उद्यम के अवसर पैदा हुए हैं।

10 Sep 2023 01:54PM,
by: Tikendra Sinha