केजरीवाल के वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक दूसरे आरोपी ने जमानत याचिका दायर की है, तब सीबीआई ने कहा कि वो 3 जुलाई तक जांच पूरी कर लेंगे। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई एक निश्चित तारीख तक जांच पूरी करने के बारे में जो भी बयान दिया है, अगर वो उनका पालन न कर पाए तो इससे आपको जमानत मांगने का आधार मिल जाएगा।
29 Jun 2024 11:10AM,by: Tikendra Sinha
नीट को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीट पर कांग्रेस पार्टी चर्चा से भाग रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा "लोकसभा और राज्य सभा दोनों जगह अध्यक्षों ने कहा है कि राष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया है और हमने भी कहा कि इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस छात्रों का हित नहीं चाहती। हमारी सरकार से पहले भी ऐसा होता रहा है।"
29 Jun 2024 11:10AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश क़े मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा आज देर शाम अचानक जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना क़े बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूर्ण हो चुके रिस्टोरेशन कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियो की बैठक लेकर बेहतर दायित्व निर्वहन क़े लिए उनका मनोबल बढाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित गुप्ता, रायपुर रेंज क़े पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। अचानक बलौदाबाजार पहुंचे मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक
29 Jun 2024 09:28AM,by: Tikendra Sinha
महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो स्वयं को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में होगी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
29 Jun 2024 09:28AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं यूपीएससी परीक्षा के लिए किए गए कोचिंग व्यवस्था की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने तारीफ किया। श्री अहीर की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए।
29 Jun 2024 09:28AM,by: Tikendra Sinha
श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जुलाई से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है।
29 Jun 2024 09:28AM,by: Tikendra Sinha
पेपर लीक लीक मामले में घिरे सुभासपा विधायक बेदी राम को लेकर एक और खुलासा हुआ है। बेदी राम जौनपुर जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17A पर दर्ज है। साल 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की कुंडली है। हिस्ट्रीशीट में यह भी लिखा गया है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं।
29 Jun 2024 08:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









