Tikendra Sinha

Generic placeholder image

बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुए आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के बीमा क्लेम का त्वरित निराकरण जल्द किया जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव श्री एस प्रकाश ने आज मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में समस्त बीमा कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि बीमा क्लेम और क्लेम सेटलमेंट की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।
 
बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में हुई आगजनी की घटना में फस्ट पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 56. थर्ड पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 तथा बिना बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 कुल 240 क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या में से मुख्य रूप से ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में कुल 12 ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। अनावश्यक लंबित बीमा प्रकरणों पर परिवहन सचिव द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए 10 दिनों में निराकरण करने का निर्देश दिया गया एवं जिला परिवहन अधिकारी, बलौदा बाजार को निर्देशित किया गया कि किसी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें।

29 Jun 2024 02:49AM,
by: Tikendra Sinha