राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच चर्चा जारी है। बीजेपी की तरफ से सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चर्चा की शुरुआत की। सुधांशु ने कहा कि एक ओर जहां पीएम मोदी की जमकर तारीफ की वहीं, कांग्रेस और नेहरू परिवार की जमकर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर शायरी भी कही। बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए हैं। वहीं, दूसरी ओर फेल होने वाले थर्ड डिवीजन पास होने पर खुश हैं। कांग्रेस 99 को ही अपनी मंजिल समझकर बैठ गई है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जमकर कांग्रेस को घेरा
28 Jun 2024 10:16AM,by: Tikendra Sinha
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को ‘फर्जी मामले में फंसाकर’ उनके साथ जो सुलूक किया गया है उसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वोट के माध्यम से लेगी।
28 Jun 2024 10:16AM,by: Tikendra Sinha
ओम बिरला ने संसद परिसर में शुक्रवार को ओवैसी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास हाई सिक्योरिटी जोन में हुई इस घटना के कारण ओम बिरला ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को तलब भी किया है। ओवैसी से मिले ओम बिरला
28 Jun 2024 10:16AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गुरुवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और यातायात खासा प्रभावित हुआ है। दिल्ली में वाटर लॉगिंग पर LG ने रिव्यु मीटिंग ली और जल जमाव की समस्या को देखते हुए LG ने सभी अधिकारियों को छुट्टी रद्द की।
28 Jun 2024 10:16AM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने गांवों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होनें सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकुना के आश्रित ग्राम विश्रामपुर तथा ग्राम अडबंधा,दामाखेड़ा एवं सिमगा नगर में संचालित सहकारी सोसायटी,राशन दुकान,स्कूल भवन,पंचायत भवन का निरीक्षण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात, जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याें का जायजा लिया। फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव
28 Jun 2024 07:27AM,by: Tikendra Sinha
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में वांछित प्रगति नहीं होने तथा लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने में कठिनाई पाए जाने पर विभाग ने वहां के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री आदित्य प्रताप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
28 Jun 2024 07:27AM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाज़ार में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीजो ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डाक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बताई गई।
28 Jun 2024 07:27AM,by: Tikendra Sinha
संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरुआत हो रही है। नीट पेपर लीक मामले पर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष पेपर लीक मामले पर आज ही चर्चा कराने की मांग पर अड़ा रहा। नीट पेपर लीक मामले पर संसद के दोनो सदनों में हंगामा
28 Jun 2024 07:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









