राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारियों के प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन उपरांत द्वितीय चरण के काउंसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी 6 सितंबर से 9 सितंबर 2023 रात्रि 11.59 बजे तक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां उनके रायपुर निवास स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी आवेदनों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन हेतु कुल 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी।
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान रहा है। जिस स्कूल परिसर में हम खड़े हैं। वो बहुत पुराना है। यहाँ विनोबा भावे का आगमन हुआ था और यहाँ उन्होंने भूदान के लिए लोगों को प्रेरित किया था। आज जिस अवसर पर मैं यहाँ आया हूँ। वो शिक्षक दिवस का है। मैं पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षक डा. राधाकृष्णन को भी नमन करता हूँ। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के ग्राम मर्रा में संत विनोबा भावे महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के नवनिर्मित महाविद्यालय का लोकार्पण करने और शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही। इसके साथ ही इस महाविद्यालय में हाइटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, इंप्लीमेंट शेड, बीज भंडार गृह, कृषक विश्राम गृह, तीन खाद गोदाम व महाविद्यालय के 2 अतिरिक्त कक्षों को लोकार्पण किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर यहाँ 1500 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
सरगुजा और बस्तर के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आज शिक्षक दिवस का दिन बेहद खास बन गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। उल्लास से भरे इन शिक्षकों ने नियुक्ति पत्रों को लहराते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्णशीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्णशीर्ण स्कूलों के जीर्णाेद्धार की योजना तैयार की। आज 7 हजार 688 स्कूलों एवं इनमें 464 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। आप जिन स्कूलों से अपने अध्यापन की शुरूआत करेंगे। वे बहुत सुंदर हैं। उनकी पुताई छत्तीसगढ़ में ही बने गोबर पेंट से हुई है। आप सभी इन सुंदर, सुविधापूर्ण स्कूलों में बच्चों का भविष्य गढ़ें।
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
यह वर्ष लघु धान्य मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में महासमुंद जिले को गत वर्ष 1500 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। विभाग के प्रयास से जिले के पिथौरा, बसना विकासखण्ड में लघु धान्य मिलेट बड़े पैमाने पर लगाए गए। बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भंवरपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में 33 किसानों ने रागी फसल का उत्पादन कर लाभ अर्जित किया था। रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने हेतु "छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 " का राजपत्र में प्रकाशन दिनांक 18 अप्रैल 2020 से कर इसे 05 वर्ष के लिए लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 में स्थानीय उद्यमियों एवं निजी निवेशकों हेतु पर्यटन प्रोत्साहन, पी.पी.पी. मॉडल पर पर्यटन विकास के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं साथ ही राज्य के समस्त जिलों में चिन्हांकित पर्यटन स्थलों में से प्राथमिकता के आधार पर पर्यटन स्थलों का विकास कर उससे सुगम बनाने की कार्ययोजना है।
06 Sep 2023 02:28AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







