छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी कड़ी में जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोंद्धार के लिये प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना‘ प्रारंभ करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है।
05 Sep 2023 05:00AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) के नवनिर्मित भवनो का लोकर्पण करेंगे। यह महाविद्यालय 11.76 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर श्री बघेल बृहद कृषक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। साथ ही शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रवीद्र चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
05 Sep 2023 05:00AM,by: Tikendra Sinha
बिहार में नीतीश सरकार ने छुट्टियों में कटौती का आदेश वापस ले लिया है। 30 अगस्त को बिहार सरकार ने छुट्टियों में कटौती का नोटिस जारी किया था। सरकार ने कहा था कि ये फैसला शिक्षा के स्तर को ठीक करने के लिए लिया है। इसे लेकर नीतीश सरकारी की खूब आलोचना भी हुई। हालांकि अब ये आदेश वापस ले लिया गया है।
05 Sep 2023 05:00AM,by: Tikendra Sinha
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्री भगत ने नवीन धान खरीदी केंद्रों, पीडीएस दुकानों के आबंटन, पीडीएस दुकानों में चावल की उपलब्धता, नमक, गुड़, चना के संग्रहण की अद्यतन स्थिति कस्टम मिलिंग, बारदानों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। मंत्री अमरजीत भगत ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
05 Sep 2023 05:00AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिव मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात तथा विशेष अवसरों पर जिलों के दौरे के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले मौजूद थी।
05 Sep 2023 05:00AM,by: Tikendra Sinha
राज्य के नवगठित पांच जिलों सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं सारंगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशासन योजना के लिए पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से आदेश जारी किए गए हैं। नवगठित जिलों में प्रशासन योजना के लिए पदों की स्वीकृति
05 Sep 2023 04:58AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









