Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद जारी हलचल को शांत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की l पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए, फड़नवीस ने उनसे पूछा कि उन्होंने मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को खत्म करने के लिए अध्यादेश क्यों नहीं लाया। "मैंने जालना गए ठाकरे का भाषण सुना था। उन्होंने कहा कि यह ( आरक्षण) को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। लेकिन ठाकरे भी सीएम थे, तो उन्होंने फैसला क्यों नहीं लिया? यह शुद्ध राजनीति है। ठाकरे अध्यादेश क्यों नहीं लाए : फणडवीस

04 Sep 2023 11:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने परिषद को सामाजिक भवन हेतु 2 एकड़ जमीन के आबंटन पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने बिलासपुर में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, महासचिव श्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल तिवारी, संरक्षक श्री संजय बसंत शर्मा सहित श्री बृजेश दुबे, श्री राघवेन्द्रधर दीवान सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

04 Sep 2023 11:18AM,
by: Tikendra Sinha