मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड पहुंचकर 2 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
02 Sep 2023 01:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 02 सितम्बर को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे। यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी को बिदाई देंगे।
02 Sep 2023 01:40AM,by: Tikendra Sinha
बीजेपी के नेता विपक्षी गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक पर लगातार हमला बोलते नजर आ रहे हैं। बीजेपी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष की बैठक को लेकर कहा है कि यह सबकुछ एक कॉमेडी शो की तरह चल रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि ये लोग बैठक में फोटो खिंचवाने के लिए गए हैं। ये लोग अपने परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं। इनका मकसद देश को ऊपर ले जाना नहीं, अपना परिवार बचाना है। ये लोग क्या देश को ऊपर ले जाएंगे। विपक्षी बैठक कॉमेडी शो की तरह : बीजेपी नेता
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने मोदी सरकार द्वारा प्रवर्तित यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस प्रणाली की आलोचना को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। एक्स पर लिखते हुए, चन्द्रशेखर ने लिखा, “यह एक अनुस्मारक है कि कैसे यूपीए/आई.एन.डी.आई.ए. शासन में प्रौद्योगिकी के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का मजाक उड़ाते थे और अब जोकर के रूप में उजागर हो गए हैं।
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक को लेकर कहा, "इनके बीच सीटों को लेकर भी सहमति नहीं बना पा रही हैं। इतने घमंडी लोग है, घमंडी गठबंधन है, अपने घमंड से उससे ऊपर उठ नहीं पा रहे हैं। ये लोग क्या जनता की सेवा करेंगे।" घमंडी लोग , घमंडी गठबंधन : केन्द्रीय मंत्री
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने भारतीय गठबंधन और खासकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। प्रसाद ने पूछा कि क्या पार्टी के सांसद राहुल गांधी "चीनी प्रतिष्ठान के प्रवक्ता" बन गए हैं। उन्होंने कहा गलवान घाटी में जो कुछ हुआ, उसके बारे में भारतीय सशस्त्र बलों ने स्पष्ट रूप से कहा है, लेकिन आप उन पर विश्वास भी नहीं करते हैं। हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?” 'क्या राहुल गांधी चीनी प्रवक्ता बन गए हैं?' : बीजेपी नेता
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वलिखित आत्मकथा ‘‘बेटल नाॅट यट ओवर‘‘ की प्रति भेंट की। इस पुस्तक में श्री हरिचंदन के जीवन संघर्षों और उनसे मिले अनुभव और सीख को साझा किया गया है। यह किताब मूलरूप से ओडिया भाषा में ‘‘संग्राम सारी नाही‘‘ के नाम से प्रकाशित की गई है। जिसका अंग्रेजी अनुवाद ‘‘बेटल नाॅट यट ओवर‘‘ का विमोचन गत माह नई दिल्ली में किया गया था।
01 Sep 2023 03:29PM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राजभवन में विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचदंन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मुु ने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढं़े और अपने समाज को भी आगे बढ़ायें।
01 Sep 2023 03:29PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









