Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार पुस्तिका "शक्ति - कम्प्रेहेन्सीव स्वीप प्लान टू इम्प्रूव फीमेल वोटर टर्न आउट" का विमोचन किया। यह पुस्तिका राज्य के सभी जिलों में महिला मतदाताओं की लोकतंत्र में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों जो विशेष रूप से नवविवाहिता वधू के सम्मान समारोह पर केन्द्रित है, को समावेशित करते हुए प्रकाशित की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल भी पुस्तिका के विमोचन के दौरान उपस्थित थीं।  

01 Sep 2023 02:29PM,
by: Tikendra Sinha