मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में मुलाकात कर मदरसा शिक्षकों के लंबित मानदेय संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने लंबित मानदेय के संबंध में बताया है कि 6 वर्षों से केन्द्र सरकार से मदरसा शिक्षकों के 60 प्रतिशत केंद्रांश शिक्षक मानदेय की राशि नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार की 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि भी मदरसों को नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण मदरसा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है।
01 Sep 2023 05:46AM,by: Tikendra Sinha
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में अभी चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने तथा संशोधन के लिए 11 सितम्बर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान आगामी शनिवार, 2 सितम्बर और रविवार, 3 सितम्बर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे सुदृढ़ लोकतंत्र एवं मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अपने मताधिकार का उपयोग करें।
01 Sep 2023 05:46AM,by: Tikendra Sinha
विपक्ष की मुंबई बैठक पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये जो गठबंधन तैयार किया गया है, इसका कोई असर होने वाला नहीं है। ये सारे लोग मुंबई आए हैं और इनका एक एजेंडा है, मोदी जी को हराना है, क्योंकि मोदी जी इनके परिवारवाद पर ताला लगा दिया है। गठबंधन रहेगा बेअसर : फणडवीस
01 Sep 2023 12:55AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद के आगामी 18-22 सितंबर के विशेष सत्र को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस कदम को 'घबराहट' का परिणाम बताते हुए, गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि शायद यह थोड़ी घबराहट का सूचक है। उसी तरह की घबराहट जो तब हुई थी जब मैंने संसद भवन में बात की थी, घबराहट की वजह से अचानक उन्हें मेरी संसद सदस्यता रद्द करनी पड़ी। इसलिए, मुझे लगता है कि यह घबराहट है क्योंकि ये मामले हैं पीएम के बहुत करीब। विशेष संसद सत्र घबराहट का संकेत : राहेल गांधी
01 Sep 2023 12:54AM,by: Tikendra Sinha
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को भी रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए। गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने तैयार की है यह राखी
31 Aug 2023 01:05PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








