Tikendra Sinha

Generic placeholder image

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को भी रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए। गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने तैयार की है यह राखी

31 Aug 2023 12:54PM,
by: Tikendra Sinha