राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को उपहार भेंट किए।
31 Aug 2023 01:43AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा, सहित विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी सुश्री नीता लोधी, श्रीमती तुलसी साहू, सुश्री प्रज्ञा उइके, श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती शेषनारायण हरवंश ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ, यशस्वी, खुशहाल और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी बहनों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए।
31 Aug 2023 01:43AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।
31 Aug 2023 01:43AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अक्षय पात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारी श्री विनायक प्रियादास ने भिलाई सेक्टर 6 के कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
31 Aug 2023 01:43AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ आ रही हैं । अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में 31 अगस्त, 2023 को जगन्नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी । इसके पश्चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी । अपराह्न में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी । रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास
30 Aug 2023 04:00PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया। राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
30 Aug 2023 03:56PM,by: Tikendra Sinha
जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत पोरतेंगा निवासी श्रीमती छेनो बाई और उनके परिवार के लिए मनरेगा के तहत 3 लाख रूपए की लागत से बनी डबरी वरदान साबित हुई है। वर्षा आधारित एक मात्र फसल की खेती करने वाली छेनो बाई और उनके परिवार के लोग अब दोहरी फसल लेने लगे हैं। डबरी में मछली पालन तथा साग सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है। छेनो बाई के लिए डबरी निर्माण वरदान साबित हुई
30 Aug 2023 03:56PM,by: Tikendra Sinha
मुंबई में कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक से पहले विपक्षी खेमे I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस') में सुगबुगाहट तेज हो गई है।. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को विपक्षी गठबंधन की ओर से पीएम उम्मीदवार बनना चाहिए l
30 Aug 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









