latest

Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू होगा और शाम 05 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

12 Nov 2022 01:47AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

यूक्रेन में खेरसोन से रूसी सैनिकों के बाहर निकलने पर वहां क्षेत्रीय प्रशासन की बिल्डिंग पर यूक्रेन के झंडे फहराए गए हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में ब्लिडिंग पर यूरोपियन यूनियन का भी झंडा दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों को बीबीसी ने वेरीफ़ाई किया है. यह अभी साफ़ नहीं है कि खेरसोन में किसका नियंत्रण है, लेकिन अगर वहां रहने वाले लोग यूक्रेनी झंडे के साथ सड़कों पर खुले में घूम पा रहे हैं तो इससे अंदाज़ा लगता है कि अब शहर में रूस के सैनिक नहीं हैं.।। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने खेरसोन और उसके आसपास के क्षेत्र से रूसी सैनिकों की वापसी को एक जीत बताया है. कल की यूक्रेन के कमांडर इन चीफ़ ने घोषणा की थी कि उनकी सेना दो मोर्चों पर सात किलोमीटर आगे बढ़ चुकी है, लेकिन अभी भी वे क्षेत्रीय राजधानी से कुछ दूरी पर थे. हालांकि क्षेत्रीय राजधानी के पश्चिमी ज़िले में यूक्रेनी सेना का पहले ही स्वागत किया जा चुका है.

12 Nov 2022 01:42AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

अमेरिका के फ़ेडरल ट्रेड कमीशन ने ट्विटर को लेकर एक अहम बयान दिया है. कमीशन का कहना है कि प्लेटफ़ॉर्म से शीर्ष गोपनीयता और अनुपालन अधिकारियों के कथित तौर पर बाहर जाने के बाद वो ट्विटर की घटनाओं को गंभीरता से देख रहा है. फ़ेडरल ट्रेड कमीशन ने कहा कि ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी एलन मस्क क़ानून से ऊपर नहीं हैं. अमेरिका का फ़ेडरल ट्रेड कमीशन उपभोक्ताओं को धोखेबाज़ी, ग़लत बिज़नेस प्रैक्टिस और घोटालों से बचाने में मदद करता है. पिछले हफ्ते एलन मस्क ने हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. एलन मस्क ने कहा कि ब्लू टिक लेने के लिए अब लोगों को क़रीब आठ डॉलर प्रति महीना भुगतान करना होगा. ब्लू टिक को ख़रीदने की क्षमता से ये डर पैदा हो गया है कि ट्विटर पर फ़र्ज़ी वेरिफ़ाइड खातों की संख्या बढ़ सकती है.

12 Nov 2022 01:42AM,
by: Imran Khan