latest

Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होने वाला है. एक ही चरण में होने वाले मतदान में राज्य के 55 लाख से अधिक मतदाता 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे. विधानसभा चुनावों के परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे. प्रदेश में भाजपा रिवाज़ बदलने का दावा कर रही है यानी भाजपा का दावा है कि वो सत्ता बरकरार रखेगी. हालांकि कांग्रेस सत्ता बदलने का दावा कर रही है. 90 के दशक के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सरकार चलाने वाले दल बदलते रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में अब तक पांच-पांच साल में कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में आती रही हैं. लेकिन इस बार, पहली बार राज्य में मतदाताओं के सामने आम आदमी पार्टी के तौर पर तीसरा विकल्प भी मौजूद है. आम आदमी पार्टी के आने से प्रदेश में वोट बंटने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं. विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं.

12 Nov 2022 02:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही यूपी की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा थी कि आखिर उनकी मैनपुरी सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। अब इसका जवाब मिल गया है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से डिंपल यादव को मैनपुरी उप-चुनाव में अपना कैंडिडेट बनाया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल को मैनपुरी से उतारकर साफ संकेत दे दिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फेर में और नहीं फंसने वाले हैं और अपने हिसाब से ही फैसले लेंगे, भले ही बीजेपी कितने ही आरोप क्यों न लगा ले। साथ ही, अखिलेश लखनऊ से लेकर दिल्ली तक का पार्टी का हिसाब-किताब भी अपने पास ही रखेंगे।

12 Nov 2022 01:59AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

वैश्विक आबादी की वृद्धि दर में 2020 से हालांकि एक फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2080 में दुनिया की आबादी पीक पर पहुंचेगी और उसके 20 साल बाद यानी 2100 में इसमें गिरावट का दौर शुरू होगा। इस बीच 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी और भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की तरफ से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 नवंबर को दुनिया का आठ अरबवां बच्चा पैदा होगा, जिसके साथ ही दुनिया की आबादी आठ अरब हो जाएगी। हालांकि, आबादी की वृद्धि की रफ्तार को ब्रेक लगे हैं, लेकिन अभी भी यह बढ़ रही है। दरअसल, विश्व की आबादी को सात से आठ अरब होने में 12 साल लगे हैं, लेकिन 9 अरब होने में 15 साल लगेंगे। 2037 तक दुनिया की आबादी 9 अरब होगी।

12 Nov 2022 01:59AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गुजरात विधानसभा और एमसीडी चुनाव, दोनों ही कार्यक्रमों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। अब कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के चलते आम आदमी पार्टी की दिल्ली में तैयारियों पर असर हो सकता है। जबकि, आप इस बात से इनकार कर रही है। एमसीडी के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे और मतगणना 7 दिसंबर को होगी। जबकि, गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को वोट गिने जाएंगे। अब पूरी स्थिति को विस्तार से समझते हैं। माना जा रहा है कि करीबी चुनावी कार्यक्रम होने के चलते भाजपा को आप के मुकाबले ज्यादा फायदा हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा, 'आप केवल कांग्रेस और खुद के बीच वोट बांटने में सफल हो पाएगी। हम आप के चलते गुजरात के इतिहास में सबसे बड़ी दर्ज करने जा रहे हैं। हमारे पास पहले ही 35 फीसदी का कोर वोट बेस है। बाकी टिकट वितरण के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, जो हम जीतने की संभावनाओं के आधार पर कर रहे हैं।'

12 Nov 2022 01:59AM,
by: Imran Khan