हरियाणा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में कोविड-19 के कारण लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, "राज्य के निवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।" हरियाणा: कोरोना के सभी प्रतिबंध हटाए गए
17 Feb 2022 01:36AM,by: Naveen kumar sahu
टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम वैभव' से नवाज़ा गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसकी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "रतन टाटा को आज मुंबई में यह सम्मान देने का सौभाग्य मिला।" उन्होंने कहा, "टाटा ने असम में कैंसर के इलाज को उन्नत करने में असाधारण योगदान दिया है।" असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़े गए रतन टाटा
17 Feb 2022 01:36AM,by: Naveen kumar sahu
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा है, "हम इस वित्त वर्ष 55,000 कॉलेज स्नातक नियुक्त करेंगे और अगले साल इतने या इससे ज़्यादा फ्रेशर्स भर्ती करेंगे।" उन्होंने बताया कि कंपनी जिन 55,000 लोगों को भर्ती कर रही है उनमें से 52,000 भारतीय हैं। पारेख के मुताबिक, इन्फोसिस 2021-22 में सालाना राजस्व में 20% वृद्धि की उम्मीद कर रही है।
17 Feb 2022 01:36AM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई की एक कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को अदालत के सामने हाजिर होने का हुक्म सुनाया है। बुधवार को अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में इकबाल कासकर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने कासकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया है।
17 Feb 2022 01:35AM,by: Imran Khan
हिजाब विवाद की वजह से करीब एक हफ्ते से बंद कर्नाटक के कई प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज बुधवार को खुले। इस दौरान बुर्का पहनी कई मुस्लिम छात्रों को कॉलेज के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। कई संवेदनशील जगहों पर पुलिसवालों की तैनाती की गई थी। इस दिन भी कई मुस्लिम छात्राएं बुर्का, हिजाब या स्कार्फ हटाने के लिए राजी नहीं हुईं।
17 Feb 2022 01:35AM,by: Imran Khan
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार मोहसिन बेग के इस्लामाबाद स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह में बेग ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जो सरकार-विरोधी टिप्पणी के कारण गिरफ्तार हुए हैं।
17 Feb 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बुधवार को सियासी तूफान मच गया। कई दलों के नेताओं ने चन्नी पर इसे लेकर निशाना साधा है। सभी ने मुख्यमंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए माफी मांगने की मांग की है। बता दें कि चन्नी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था कि यूपी, बिहार और दिल्ली के ‘भैया’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे। पंजाब चुनाव: चन्नी के विवादित बोल पर सियासी तूफान
17 Feb 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








