जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। हसनपोरा स्थित हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद के आवास के पास कल शाम करीब 5:35 बजे आतंकवादियों ने फायरिंग की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
30 Jan 2022 05:55AM,by: Naveen kumar sahu
ठाणे (महाराष्ट्र) की 10-वर्षीय साईं पाटिल ने 38-दिनों में 3,600 किलोमीटर साइकलिंग कर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर तय किया है। साईं के पिता आशीष पाटिल ने कहा, “इसके लिए साईं एक साल से अधिक समय से अभ्यास कर रही थीं। "उनकी भारत में पूर्व से पश्चिम और बाद में भारत से रूस साइकल से जाने की योजना है।"
30 Jan 2022 05:37AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने 2022 अंडर-19 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर 10वीं बार अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रवि कुमार ने तीन विकेट लिए जिससे भारत ने बांग्लादेश को 37.1 ओवर में 111 रन पर आउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 (65) के साथ शीर्ष स्कोर किया। भारत ने 30.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर किया।
30 Jan 2022 02:25AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम 10वीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब 2 फरवरी को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। 1 फरवरी को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा।
30 Jan 2022 02:24AM,by: Imran Khan
देश में शनिवार को 2.32 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 886 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं। शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कुछ कम हुए हैं। पिछले 9 दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
30 Jan 2022 02:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






