एंटरटेनमेंट

Generic placeholder image

'जाने तू या जाने ना' फेम ऐक्टर इमरान खान जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली थी। अचानक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। कई सालों से उनकी न तो कोई फिल्म आई और न ही उनकी कोई लेटेस्ट फोटोज। अब इमरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी इमारा के साथ 'मुंबई बीच' पर ऐन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक खास चीज है, जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह है एक अनजान महिला। वीडियो में इमरान खान और उनकी बेटी के साथ एक मिस्‍ट्री वुमन भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहीं महिला इमरान की पत्नी अवंतिका तो बिल्कुल भी नहीं हैं, क्योंकि दोनों के बीच काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इमरान खान का यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 'मिस्‍ट्री वुमन' के साथ नजर आए 'जाने तू...' फेम इमरान खान

18 Jun 2021 07:03AM,
by: Vikash Kumar