ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं है कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
गुजरात चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को अहमदाबाद की एक सभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सपनों का सौदागर बताते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। शनिवार को इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेले गए मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के ओपनर नमन ओझा ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। नमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 71 गेंदों में 108 रन ठोक डाले। नमन ओझा ने फाइनल में भी मचाया गदर
01 Oct 2022 05:24PM,by: Imran Khan
रायपुर। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश बघेल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का इतना खौफ क्यों है कि यह चाहते हैं कि वे राज्यपाल बन जाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है कि कौन कब क्या बनेगा और इसके लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्षम है। हम कांग्रेस आलाकमान के समान नहीं कि उनके आदेश के बाद भी मुख्यमंत्री के पद की लालसा के लिए कांग्रेसी बगावत करके राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ठुकरा दें।
01 Oct 2022 01:50PM,by: Babuaa Desk
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के पेंशन प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन से कांग्रेसी ऐसे खुश हो रहे हैं मानो उन्होंने बहुत बड़ी लड़ाई जीत ली हो ।उपासने ने कहा कि अपनी वैधानिक अज्ञानता के परिणाम स्वरुप थोड़े दिनों तक मन के लड्डू कांग्रेसी खा लें ।उपासने ने कहा विधि कि यह स्पष्ट मान्यता है कि जब भी किसी निम्न न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध पीड़ित पक्ष ऊपरी अदालत में उसे चुनौती देता है तो इस प्रकार का स्थगन आदेश जारी कर सभी पक्षकारों को अंतिम सुनवाई हेतु नोटिस जारी की जाती है ।सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी विधिक प्रक्रिया का निर्वहन कर छत्तीसगढ़ सरकार की मीसा बंदियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पारित आदेश के विरुद्ध पेश की गई अपीलों में किया है,न कि मीसा बंदियों की पेंशन निरस्त करने बाबत कोई निर्णय दिया। सुप्रीम कोर्ट के स्थगन पर कांग्रेसी खुश ना हों---उपासने
01 Oct 2022 01:50PM,by: Imran Khan
उत्कृष्ट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए, राजकुमार कॉलेज ने जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में प्रतिष्ठित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप जीती और एक रोमांचक टाई ब्रेकर में गत चैंपियन मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय, सोनीपत को 2-0 से 30 सितंबर को हराया। राजकुमार कॉलेज ने गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप पर किया कब्जा
01 Oct 2022 01:15PM,by: Imran Khan
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, जिसमें 2017 के मामले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर से कुछ रामपुर नागरिक निकाय मशीनों की वसूली शामिल थी। पुलिस ने पहले मामले में खान, उनके बेटे और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
01 Oct 2022 11:33AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







