असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्हें नया मुल्ला कह दिया। दरअसल, विवाद राहुल गांधी पर की गई बिस्वा की टिप्पणी का है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसी यात्रा पर बिस्वा ने ऐसा बयान दिया जो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिस्वा पर जहर उगलने का आरोप लगाया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हेमंत बिस्वा पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। वहां हर दिन जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा, भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है। यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।
07 Sep 2022 11:31AM,by: Imran Khan
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि विविधता के परिणामस्वरूप नवीन सोच, निर्णय लेने और विद्वानों के विचारों की मौलिकता में समृद्धि आती है। विविधता के पहलू पर, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, "अपने आप में एक आंतरिक मूल्य ... निष्पक्षता और सामाजिक न्याय की हमारी समझ को आगे बढ़ाता है।" उन्होंने कहा, "जब समान विचारधारा वाले लोगों के समूहों में ऐसा होता है तो सीखना खराब हो जाता है।"
07 Sep 2022 07:32AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली सरकार ने पिछले साल के निर्देश के तहत पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर लगी रोक को बढ़ा दि है l दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी तरह के पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है ताकि लोगों की जान प्रदूषण से बचाई जा सके. इस साल दिल्ली सरकार ने पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी है l दिल्ली में पटाखों पर इस दिवाली जारी रहेगा प्रतिबंध
07 Sep 2022 07:21AM,by: Babuaa Desk
पुलिस को दी गई शिकायत में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि उन्हें एक मेल मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनसे पैसे की मांग की गई थी। मेल भेजने वाले ने हिंदी में कहा कि सिंह को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए l
07 Sep 2022 07:21AM,by: Babuaa Desk
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में खुले। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 58,800 पर खुला, जबकि निफ्टी 126 अंकों की गिरावट के साथ 17,528.90 पर खुला। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आरआईएल और एचडीएफसी प्रमुख हारने वालों में से थे, जबकि एचयूएल, डॉ रेड्डीज, नेस्ले इंडिया और श्री सीमेंट के शेयरों में तेजी आई।
07 Sep 2022 05:35AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





