कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से कामाख्या के लिए यह ट्रेन रविवार को रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयाग जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोगांईगांव व गोलपाड़ा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली कामाख्या स्पेशल नई दिल्ली से मध्यरात्रि 12:05 बजे रवाना होगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी कोच वाली यह ट्रेन होगी।
26 Jun 2022 01:07AM,by: Imran Khan
शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में झगड़े की सूचना पर आए पुलिस कर्मियों ने दो लड़कों ने पेचकस से हमला कर दिया। इससे एक हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाकी जवानों की मदद से आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य (23) और कुणाल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
26 Jun 2022 01:05AM,by: Imran Khan
वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी की रिसर्च टीम ने एक बहुत ही दुर्लभ कीटभक्षी पौध की प्रजाति की खोज की है। हाल में इस अत्यंत महत्वपूर्ण खोज को ‘जर्नल ऑफ जापानी बॉटनी’ में प्रकाशित किया गया है, जो प्लांट टैक्सोनॉमी और वनस्पति विज्ञान की 106 वर्ष पुरानी अत्यंत प्रतिष्ठित पत्रिका है। इस पत्रिका में उत्तराखंड के वनों से संबंधित इस प्रकार का शोध पत्र पहली बार प्रकाशित हुआ है। देखने में बहुत सुंदर और नाजुक यह पौधा (यूट्रीकुलेरिया फर्सिलेटा) अपने शिकार के खून पर ही जीवित रहता है। सितंबर 2021 में उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग की टीम में शामिल गोपेश्वर रेंज के जेआरएफ मनोज सिंह व रेंजर हरीश नेगी को चमोली जिले के मंडाल वैली के उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक पौधा मिला। 2 से 4 सेंटीमीटर तक के इस पौधे के बारे में विस्तार से अध्ययन करने के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। यह यूट्रीकुलेरिया फर्सिलेटा कीटभक्षी पौधा है जो कीड़े-मकोड़ों के लार्वे खाकर उनसे नाइट्रोजन प्राप्त करता है। यूट्रीकुलेरिया फर्सिलेटा पौधा पूर्व में पूर्वोत्तर भारत में पाया गया था।
26 Jun 2022 01:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







