टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

पीएसी कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश सिंह व उनका पूरा परिवार बेटे अरुणव सिंह (17) की मौत के बाद टूट चुका है। पिता का कहना है कि बेटे ने गलती की थी तो उसे गोली मारने की जगह कोई और सजा दे देते। छात्रा के पिता ने एक बार भी शिकायत की होती तो वह स्वयं बेटे को कड़ी से कड़ी सजा देते। रुंधे हुए गले से पिता ने बताया कि परिवार में किसी भी सदस्य को इसकी भनक नहीं थी कि वह किसी लड़की से बातचीत करता है या उससे मिलने जाता है। वह सुबह टहलने जाया करता था और फिर दिनभर वह मां के साथ घर में ही रहता था। उनके परिवार को तो काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। सुबह सात बजे करीब उनकी पत्नी संध्या सिंह ने बेटे के मोबाइल पर कॉल की। तब किसी पुलिसकर्मी ने बताया कि उसे गोली लगी है. अरुणव के पिता बोले- बेटे की गलती थी तो दे सकते थे और कोई सजा

28 May 2022 01:02AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शिमला शहर छावनी में तबदील हो गया है। रिज, मालरोड, लक्कड़ बाजार, टका बेंच, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों से लेकर उपनगरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। शिमला पुलिस के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक छह बटालियन से पांच हजार जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर, टुटू चौक, मशोबरा, मैहली-जुन्गा बाईपास, सैंज खड्ड, सुन्नी, कुपवी, जुब्बल और चिड़गांव के बैरियर और नाकों पर पुलिस अलर्ट है। अंतरराज्यीय बैरियर कुड्डू और जमराड़ी पर पुलिस टीमें बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों की सूचियां बना रही हैं।

28 May 2022 01:01AM,