श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ से मिली 25 एकड़ जमीन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। लगभग 49 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भव्य बस स्टैंड के चार मंजिला इमारत में 104 कमरे बने हैं.इसमें ऑफिस, दुकानें,परिवार कार्यालय, फूड कोर्ट, वेटिंग रूम, फूड स्टॉल, महिला और पुरुष डॉरमेट्री शामिल है. सुविधाओं से लैस है रायपुर का नया बस स्टैंड
20 Aug 2021 12:25PM,by: Imran Khan
रायपुर की लाइफ लाइन नदी खारून के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए सीवरेज प्लांट बनाया गया है। भाटागांव स्थित एनीकट के पास से बहने वाले नाले में बहने वाले गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए 6 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। 6 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को 2 साल पूरा किया गया है। इस प्लांट के बनने से नाले में बहता गंदा पानी ट्रीटमेंट के बाद नदी में जाएगा। हर दिन 60 लाख गंदे पानी का ट्रीटमेंट होगा। एक लैब भी बनाई गई है, जिसमें केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, टोटल सस्पेंडेट सॉलिड, पी.एच. वैल्यु, फिस्कल कॉलिफॉर्म जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण की सुविधा होगी।
20 Aug 2021 12:24PM,by: Imran Khan
ट्विटर के बाद, फेसबुक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पोस्ट की गई एक सामग्री को हटा दिया है, जिसमें उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की नौ वर्षीय पीड़िता के परिवार की पहचान करते हुए कहा गया है कि इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नीतियों का उल्लंघन किया है।
सूत्रों के मुताबिक फेसबुक ने गांधी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को फेसबुक और इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने की जानकारी दी है। फेसबुक ने नीति उल्लंघन के आरोप में राहुल गांधी का पोस्ट हटाया
20 Aug 2021 12:24PM, by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सोमनाथ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि आतंक के आधार पर साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश अस्थायी रूप से हावी हो सकती है, लेकिन इसका अस्तित्व कभी स्थायी नहीं होता है।
सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर विचार करते हुए, मोदी ने इसके बार-बार विनाश को याद किया और हर हमले के बाद मंदिर कैसे उभरा। "यह इस विश्वास का प्रतीक है कि सत्य को असत्य से नहीं हराया जा सकता और विश्वास को आतंक से कुचला नहीं जा सकता"।
20 Aug 2021 12:24PM, by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को खेल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उत्तरप्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगा व अगले 10 सालों तक उनका वित्तीय पोषण करेगा। लखनऊ में सरकार एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी। बता दें कि कुश्ती फेडरेशन ने इसके लिए प्रस्ताव रखा था, जिस पर सरकार ने सहमति दी है।
20 Aug 2021 12:24PM,by: Anurag patel
सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि 3.86 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर कोविड -19 टीकों की दूसरी खुराक लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए।
सरकार ने कहा कि को-विन पोर्टल के अनुसार 44,22,85,854 लोगों को कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है और गुरुवार दोपहर तक 12,59,07,443 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है।
20 Aug 2021 12:23PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



