टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने पीएम मटेरियल वाले बयान को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि "सुना है 'पीएम मटेरियल' की महत्वाकांक्षा फिर जोर मारने लगी है। किसी प्रधानमंत्री के पद पर होते हुए अगर किसी सहयोगी की तरफ से ये आये कि वह भी पीएम मटेरियल है तो ज़ाहिर है कि भावना मौजूदा प्रधानमंत्री के पद को छीन लेने की है।" उन्होंने आगे लिखा है कि "एक 'मन की बात' पीएम सुनाते हैं। दूसरी 'मन की बात' पीएम मटेरियल की तरफ से आयी है। अंतर ये है कि पीएम मटेरियल की बातें स्वार्थ में सराबोर हैं। लोगों द्वारा रिजेक्ट होने के बाद भाजपा की दया पर सीएम बने पीएम मटेरियल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ही जड़ खोदने में लगे हैं।" भाजपा को आगाह करते हुए कहा है कि "पीएम मटेरियल ने भाजपा के दम पर भाजपा के ही खिलाफ अपनी गुप्त योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून, सीएए-एनआरसी जैसे मुद्दों पर बीजेपी से अलग राह अपनाकर पीएम मटेरियल ने अपने सपने को सच करने का अभियान शुरू कर दिया है। सावधान !!!"

03 Aug 2021 05:27AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

महाराष्ट्र के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम के तहत लेवल-3 की पाबंदियां जारी रखने का फैसला लिया है. नया आदेश कल से लागू किया जाएगा. जिन जिलों में पाबंदियां लागू रहेगी उनमें कोल्हापुर, सांगली, सातारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अहमदनगर, बीड, रायगढ़ और पालघर शामिल हैं. इनमें से सिंधुदुर्ग,सातारा और अहमदनगर जिले में पॉजिटिविटी के दर में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जबकि मुंबई, मुंबई सबअर्बन और ठाणे डिस्ट्रिक्ट में पाबंदियों के संबंध में फैसले स्थानीय प्रशासन को लेने के अधिकार दिए गए हैं.

03 Aug 2021 03:39AM,
by: Vikash Kumar