टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

भारतीय महिला हॉकी टीम को पुल एक के दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5-1 से हराया था। खेल के शुरू होने के कुछ ही देर बाद यानी 12वें मिनट में जर्मनी ने पहला गोल किया और भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस तरह पहला हाफ जर्मनी के नाम रहा। वह भारत से 1-0 से आगे था। वहीं, तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही जर्मनी ने एक और गोल कर भारत को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। जर्मनी की तरफ से यह गोल 35वें मिनट में ऐनी श्रोडर किया। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करने की पूरजोर कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस दौरान भारतीय टीम को कई मौके भी मिले लेकिन उसे भुनाने में भारतीय टीम असफल रही। भारत का सामना बुधवार को ब्रिटेन से होगा।

27 Jul 2021 04:10AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ जंगल, पहाड़, नदियों से आच्छादित प्रदेश है। यहां 44 प्रतिशत जंगल, बारहमासी नदियां, बांध, सुंदर झरने, ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरें विद्यमान है। इसको सहेजने और विश्व मानचित्र पर लाने की आवश्यकता है। भगवान श्री राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया है। चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर, तालाब और पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। शिवरीनारायण को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में दस वर्ग किलोमीटर में प्राचीन बौद्ध विहार, बौद्धकालीन मूर्तियां एवं भवन के अवशेष है। इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है। 

27 Jul 2021 01:25AM,
by: Imran Khan