भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वह अपने गले में लटके ताबीज को चूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखकर अपने फैंस को बड़ा संदेश दिया है. विराट कोहली ने लिखा, ''याद रखें कि आप कौन हैं नहीं तो कोई और आपको बताकर चला जाएगा कि आप कौन हैं.''
23 Jul 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म का घोषणा कर दिया है। इस फ़िल्म का नाम है "कैप्टन इंडिया।" उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फ़िल्म में कार्तिक एक पायलट के किरदार में नजर आने वाले है। उन्होंने पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा है कि "जब एक आदमी अपनी ड्यूटी से परे जाता है। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लेकर आ रहे है, कैप्टन इंडिया।"
23 Jul 2021 08:58AM,by: Anurag patel
मानसून सत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद सांतनु सेन को सदन से आज निलंबित कर दिया गया है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन को इस पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागजात छीन लिए और उन्हें सदन में फाड़ दिया था. इस पर सरकार ने आज शुक्रवार को सेन को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश था. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
23 Jul 2021 08:51AM,by: Vikash Kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बीते गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे किसानों पर टिप्पणी की थी लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए ट्वीट कर कहा कि "मेरे शब्दों को तोड़ा मरोड़ा गया है अगर इससे किसी को ठेस पहुँची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूँ।" इस पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गुंडे वे हैं जिनके पास कुछ भी नहीं है। किसानों पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। हम किसान है, गुंडे नहीं। किसान जमीन के 'अन्नदाता' हैं।
23 Jul 2021 08:25AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





