रायपुर महापौर एजाज ढेबर के पहले कार्यकाल की नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। नगर निगम में सत्तापक्ष कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा कार्यालय में पार्षदों की पिछले मंगलवार को बैठक आयोजित की गर्ई थी। हालांकि लंबी चली बैठक के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया जा सका। सभा में लगभग 21 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित है। महापौर एजाज ढेबर आश्वस्त हैं कि एजेंडों को पारित करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, एजेंडों पर होगी चर्चा
23 Jul 2021 07:14AM,by: Vikash Kumar
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा गांव में कल रात से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। दोनों ही आतंकवाद संगठन लश्कर-ए-तैयबा के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में से एक टॉप आतंकी कमांडर शामिल है। सुरक्षाबलों को मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर में कुछ मुसलमानों द्वारा कथित तौर से नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां तनाव की स्थिति बन गई है। ,बताया जा रहा है कि ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर परिसर में कुछ मुसलमानों ने कथित तौर से नमाज अदा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यहां पुलिस ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट नजर आ रहा है। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस घटना पर कहा कि 'सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कई मुसलमान बदरीनाथ मंदिर परिसर में नमाज अदा कर रहे हैं।' पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि वायरल पोस्ट पर नजर पड़ते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत इन आरोपों की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस ने इजराइल के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए फोनों की कथित तौर पर जासूसी के किये जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को देश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए और इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
पोर्नोग्राफी के उत्पादन से संबंधित एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए बिजनेस टाइकून राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों को रिश्वत दी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), महाराष्ट्र ने गुरुवार को बताया कि उन्हें चार ईमेल मिले हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी।
23 Jul 2021 06:35AM, by: Babuaa Desk
पेगासस एक स्पाईवेयर है जिसके जरिए किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर के डेटा चुराए जा सकते हैं। इसके लिए हैकर सबसे पहले एसएमएस या आइमैसेज तैयार किया जाता है, जो एक वेबसाइट का लिंक देता है. इस लिंक पर क्लिक करते ही यह सॉफ्टवेयर डिवाइस पर नियंत्रण कर लेता है. "पेगासस" क्या है, ये स्पाईवेयर कैसे काम करता है?
23 Jul 2021 06:33AM,by: Vikash Kumar
नवजोत सिंह सिद्धू आज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। ताजपोशी समारोह में सीएम अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। जानकारी अनुसार अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सभी विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं को चाय पर बुलाया है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्योता दिया गया है
23 Jul 2021 06:04AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



