नई दिल्ली। देश के नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। हाल में ही अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री का पदभार संभाला है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की बधाई। वह शासन के प्रमुख बुनियादी ढांचे से संबंधित क्षेत्रों को बदलने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे हमारे देश के नागरिकों को फायदा होगा, उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।" जन्मदिन पर बधाई देने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने लिखा है कि "आपकी दृष्टि अद्वितीय है। नए भारत के लिए आपके सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।" बता दें कि अश्वनी वैष्णव 1994 बैच के पूर्व अधिकारी भी रहे है। उन्होंने कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी है।
18 Jul 2021 07:28AM,by: Anurag patel
श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 6 मैचों के क्रिकेट सीरीज को लेकर भारतीय टीम में काफी उत्साह है। रविवार यानी आज पहला मैच खेला जाएगा। आगामी होने वाले टी-20 वर्ल्डकप में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए सभी युवा खिलाड़ी अपना दम दिखाएगी। 6 मैचों के इस सीरीज में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony sport पर किया जाएगा। बता दें कि यह मैच शिखर धवन की कप्तानी में खेला जाएगा।
18 Jul 2021 06:58AM,by: Anurag patel
नईदिल्ली। 19 अगस्त सोमवार से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल हो सकते है। मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलने की उम्मीदें बताई जा रही है। इससे पहले मानसून सत्र की कार्यवाही पर विचार-विमर्श करने के लिए बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। कोविड-19 के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तैयारियों का जायजा लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह सत्र तूफानी हो सकता है। बढ़ती महंगाई और कोरोना टीकाकरण को लेकर विपक्ष मुद्दा उठा सकता है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र कोरोना प्रोटोकॉल के सभी मापदंडों को पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा। मानसून सत्र : बैठकों का दौर जारी, पीएम मोदी भी हो सकते है शामिल
18 Jul 2021 04:36AM,by: Anurag patel
एक राष्ट्र एक दंड संहिता’ की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. ये याचिका BJP के वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल की है. इसमें 161 साल पुरानी IPC को खत्म करने की मांग भी की गई है. अर्जी में केंद्र सरकार को न्यायिक आयोग का गठन करने का निर्देश देने की मांग की गई है.
18 Jul 2021 03:31AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. भारी बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पानी भर चुका है. मुंबई के चेंबूर में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. लैंडस्लाइड की वजह से हादसा हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है.
18 Jul 2021 02:59AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




