टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

संसद के मानसून सत्र से पहले, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने "प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए" दोनों सदनों में पार्टी के संसदीय पदानुक्रम का पुनर्गठन किया।
एक निर्देश में, कांग्रेस के अंतरिम प्रमुख ने बताया कि पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में पार्टी के नेता होंगे और गौरव गोगोई उनके डिप्टी होंगे। कांग्रेस ने यह भी बताया कि के सुरेश मुख्य सचेतक होंगे और रवनीत सिंह बिट्टू और मनिकम टैगोर निचले सदन में पार्टी के सचेतक होंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और डॉ शशि थरूर भी समूह का हिस्सा होंगे। सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय पदानुक्रम का पुनर्गठन किया

18 Jul 2021 10:42AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

देश में तेजी से बढ़ती महंगाई आम लोगों के जीवन पर सीधा असर कर रही है। पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे है। देश के कई शहरों में इनका भाव 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है। ऐसे में इसका बोझ आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। प्रदेश कांग्रेस बीते शनिवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर पैदल मार्च कर पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार महंगाई के मोर्चे पर पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक तरफ आम जन कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही रही है, वही दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों से कैसे निबटारा करेगी यह बहुत बड़ी चुनौती है। आम जनता का बस यही सवाल है कि आखिर महंगाई से कब राहत मिलेगी? छत्तीसगढ़ : महंगाई के चलते आम लोगों की जेब ढीली, कब मिलेगी राहत?

18 Jul 2021 10:41AM,
by: Anurag patel