शिवशाही युवा संगठन के संयोजक शशांक बल्लेवार एवं अध्यक्ष प्रणय बुन्देल, सचिव गौतम रावत ने सीएसपी कोतवाली आंजनेय वासनेय से मुलाकात कर रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मास्क अप अभियान से जुड़कर अपने संगठन कि तरफ से समर्थन दिया Ι पुलिसकर्मियों व अन्यजनो कि सुविधा के लिए मास्क भेट किया Ι शिवशाही युवा संगठन द्वारा सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए संगठन के सदस्यों द्वारा जरुररत मंदों को रक्तदान कर ब्लड कि व्यवस्था करना, बेजुबान जानवरों (गौ सेवा) के खाने-पीने कि व्यवस्था, धार्मिक आयोजन में सहभागिता, भूखे को अन्न कि व्यवस्था जैसे सामाजिक कार्य किये जाते रहे है समाज में प्रताणित व कमजोर व्यक्तियों कि हर संभव मदद करने के लिए संघठन तत्पर है Ι रायपुर पुलिस के मास्क अप अभियान से जुडा शिवशाही युवा संगठन ....
29 May 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस पार्टी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बागबाहरा ग्रामीण के प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा को निष्कासित कर दिया है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार क्षेत्र के बहुसंख्यक साहू समाज पर अनर्गल टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करना अंकित को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने निष्कासित किया अंकित बागबाहरा को
29 May 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वैक्सीन वेस्टेज के फर्जी एवं झूठे व मनगढ़ंत आंकड़ो के सहारे भाजपा मोदी सरकार के वैक्सीन देने में नाकामी को छुपाने में लगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के नाकामी विफलताओं और महामारी रोकने में कुप्रबंधन ,वैक्सीन की किल्लत से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता अधिक मात्रा में वैक्सिन वेस्टेज होने का फर्जी एवं झूठा मंगढ़त आंकडे जारी कर रहे है। वैक्सीन के किल्लत एवं महामारी के कारण देश भर में हुई लाखों की मौत और 3 करोड़ से अधिक प्रभावितों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता से लेकर राज्य स्तर के नेता संगठित होकर झूठ बोल रहे हैं।एक झूठ को सौ बार बोलकर सच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
29 May 2021 03:36PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उन्हें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सहायता दी जाएगी। ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रूपये का फंड दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को केंद्र सरकार मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करेगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा दी गई है।
29 May 2021 03:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइन्ड ‘कोविड कवच‘ भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइन्ड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैम्पर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लांच किया।
29 May 2021 03:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर/ बस्तर के सुकमा जिले के अंतर्गत सिलगेर में गोलीकांड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का जांच दल जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर कोर कमेटी के अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, संभागीय संयुक्त महासचिव नरेन्द्र भवानी, अजीत जोगी युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सुजीत कर्मा एवं ग्राम पंचायत पदेड़ा सरपंच गुड्डु जी सिरगेल पहुंचकर गोलीकांड की निष्पक्ष जांच कर पार्टी के प्रदेशाअध्यक्ष अमित जोगी को 5 बिन्दुओं में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जबकि भाजपा और कांग्रेस का जांच दल पुलिस के द्वारा रोके जाने की बहाना बाजी करते हुए बैरंग लौटी।
29 May 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







