यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। फाइजर बायोएनटेक के टीके को 27 सदस्य देशों के यूरोपीय संघ में सबसे पहले अनुमति मिली थी और दिसंबर में 16 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया था। शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, EMA के वैक्सीन रणनीति प्रबंधक, मार्को कैवेलरी ने कहा कि यूरोपीय संघ के नियामक को बच्चों और किशोरों के लिए टीके के इस्तेमाल को मंजूरी देने के लिए आवश्यक आंकड़े मिले थे और डाटा से पता चलता है कि यह कोविड-19 के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।
29 May 2021 10:22AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 28 मई की सुबह से ही खनिज अधिकारियों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लौह अयस्क के परिवहन में रॉयल्टी पर्ची के दुरुपयोग, ओवरलोडिंग, लम्पस फाइन और अन्य मामलों की जांच और ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। खनिज अधिकारियों की टीम ने लौह अयस्क परिवहन में लगे 105 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित इलाकों के थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । जांच के दौरान बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को आवंटित खदान की लम्पस फाइन की जानकारी न मिलने के मामले में बीएसपी को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में जगह-जगह जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
29 May 2021 10:22AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किए गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की विशेष आम बैठक (एसजीएम) जो आज होनी है। उसी बीच बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेले जाएंगे।
29 May 2021 09:56AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना लहर के दौरान हर तरफ की मारामारी देखी गई. कई राज्यों में इसकी जमकर कालाबाजारी हुई. वहीं पुलिस ने नकली रेमडिसीवीर इंजेक्शन भी जब्त किए. कम प्रोडक्शन होने के चलते ये इंजेक्शन केंद्र सरकार की तरफ से दी जा रही थी. लेकिन सरकार ने ऐलान किया है कि अब राज्य सरकार खुद अपनी जरूरत के हिसाब से ये इंजेक्शन खरीद सकती है.
29 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सुचित किया गया कि अरपा डेम में किसी कि लाश पड़ी है। पुलिस कि विवेचना में सनी मरकाम कि मोत की पुष्टि की गई ज्ञात होकी कुछ समय पहले सनी मरकाम जो चोरी की संदेही था उसने तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक को धक्का देकर फरार हुआ था। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी परिवेश तिवारी व उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई। मोत का कारण पोस्ट मार्टम के बाद ही पता चलेगा। भागे आरोपी की मिली लाश, अरपा चेक डेम में
29 May 2021 08:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


