उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संमक्रण की सेकेंड स्ट्रेन के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। सरकार ने प्रदेश में परिस्थितियां अनुकूल होने पर जुलाई के दूसरे सप्ताह से इंटरमीडिएट की परीक्षा को कराने की योजना भी बनाई है।
29 May 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
कोविड-19 महामारी के समय में हमें ऑनलाइन माध्यम से ही अपने बैंकिंग कार्य निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन ग्राहकों को चेक क्लियरेंस व लोन से जुड़ी सेवाओं सहित कई कार्यों के लिए बैंक शाखा जाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए, जिससे असावधानी से बचा जा सके। जून महीने में अपेक्षाकृत कम छुट्टियां रहने वाली है, जिससे आप आसानी से अपने बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं कि जून, 2021 में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहने वाले हैं। जून महीने में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट
29 May 2021 11:57AM,by: Thaneshwar sahu
सीबीआई ने एक सिक्योरिटी कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम भोपाल के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान सीबीआई को एक लॉकर भी बरामद हुआ है. जिसमें 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, नोट गिनने वाली मशीन और 1 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ है. महत्वपूर्ण बात यह है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों को रिश्वत के लेनदेन से जुड़ी एक डायरी भी बरामद हुई है. जिसमें रिश्वत के लेनदेन का ब्यौरा दर्ज है. इस डायरी के बरामद होने के बाद भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सीबीआई का आरंभिक तौर पर मानना है कि बड़े अधिकारियों के लिए रिश्वत की रकम छोटे ग्रेड का अधिकारी एकत्र करता था.
29 May 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
रायपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन संवाद 90.8 एफएम द्वारा एप्रिशिएशन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहा है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस बीमारी से बचाव में योग की भूमिका को और इसके उपयोग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन योग एप्रिशिएशन प्रोग्राम चल रहा है। यह कार्यक्रम 1अप्रैल से विश्व योग दिवस 21 जून तक चलेगा। जिसका उद्देश्य है सामान्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें कॉमन योग प्रोटोकॉल सिखाना है। इसके अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित योग के शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 24 दिनों के इस मॉड्यूल का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है। ऑनलाइन कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा योगा के प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव में पोस्टर और सरपंचो को योगा की जानकारी दी जा रही है।
29 May 2021 11:18AM,by: Vikash Kumar
भारत इस वक्त कोविड-19 की दूसरी और बेहद ख़तरनाक लहर के कहर से जूझ रहा है। इसी बीच उत्तर भारत में पिछले पांच दिनों में बच्चों में मल्टी-ऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) के 100 से अधिक मामले देखने को मिले हैं, जो कि पोस्ट-कोविड प्रतिक्रिया के रूप में सामने आए हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर ने अपने डेटा का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है।
29 May 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




