टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 29 मई 2021 को ग्राम उमरिया आबकारी वृत्त बिल्हा में आरोपी रामप्रकाश उर्फ जुगनू राजपूत के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं ग्राम चकरभाठा के भाठापारा मोहल्ले में जानकी वर्मा के मकान से 06 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और इसी मोहल्ले के तालाब में डूबे 35 प्लास्टिक डब्बों से भरा हुआ लगभग 700 कि.ग्रा. महुआ लहान बरामद कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) (च), 34 (2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है।   बिलासपुर : ग्राम उमरिया में अवैध शराब जप्त

29 May 2021 05:02PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग इच्छुक आवेदकों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 जून तक आवेदन आमत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के जनजाति वर्ग के आवेदकों से कृर्षि, उद्योग, परिवहन एवं सेवा सेक्टर में व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन आमत्रित किए गए है, जिसके तहत कृषि सेक्टर से ट्रैक्टर ट्राॅली योजना, डेयरी योना, मछलीपालन, बकरीपालन, वर्मी कम्पोस्ट एवं पोल्ट्री व्यवसाय (सभी टर्म लोन योजना) हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इसी सेक्टर से स्वसहायता समूहों के लिए माइक्रो के्रडिट योजनांतर्गत मछलीपालन, पोल्ट्री, मसाला, राइस मिल, दाल मिल आदि के लिए ऋण प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग सेक्टर से टर्म लोन योजना के तहत फेब्रिकेशन, बेकरी, सीमेंट पोल एवं गमला निर्माण, ब्रिक्स निर्माण के लिए भी लोन दिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन सेक्टर से गुड्स कैरियर योजना, पैसेंजर व्हीकल्स योजना के तहत लोन का प्रावधान किया गया है। साथ ही सेवा क्षेत्र से किराना व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सेंटर, कोचिंग, फोटोकाॅपी, स्टेशनी, कपड़ा व्यवसाय के लिए टर्म लोन योजनांतर्गत ऋण स्वीकृत किए जाएंगे तथा स्वसहायता समूहों को माइक्रो क्रेडिट योजना के तहत कैटरिंग, दोना-पत्तल, मसाला, बेकरी व्यवसाय के लिए, आदिवासी महिला सशक्तिकरण समूह को ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर्स आदि व्यवसाय के लिए लोन प्रदाय किया जाएगा।

29 May 2021 05:02PM,
by: Vikash Kumar