रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोरोना महामारी से बचाव और नियंत्रण के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने चर्चा करते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े सभी लोगों को कोरोना महामारी की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण फ्रंटलाइन वर्कर्स बताया। उन्होंने इसमें शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी चिकित्सा संस्थानों से शासन को मिल रहे सहयोग की भी भरपूर सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीरज बंसोड उपस्थित थे।
30 Apr 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ डीएस राणा, ने कहा कि कोविड -19 के लिए रेमेडिसविर इंजेक्शन 'संजीवनी बूटी' नहीं है। उन्होंने यह भी बताया की सात साल के भीतर मरीजों को दिया जाना चाहिए।
हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों पर रेमेडिसवीर का इलाज करना अनिवार्य नहीं है।
30 Apr 2021 01:25PM, by: Babuaa Desk
रायपुर,कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवागांव, रांक एवं बनियाडीह के सभी पात्र लोगों ने कोरोना के टीके लगवा लिए हैं। इसके अलावा दस ग्राम पंचायतों में 95 प्रतिशत लोगों ने भी टीका लगवा लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने शत प्रतिशत टीकाकरण करवाकर अपने जागरूक होने का परिचय दे रहे हैं।
30 Apr 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - आज प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों ने महापौर एजाज ढेबर से मिलकर कोविड- 19 रोकथाम में संलग्न समस्त अनियमित कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों का बीमा कराये जाने एवं 50 लाख का अनुकंपा अनुदान प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौपा | महापौर ने मांगों पर विचार कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया |
30 Apr 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कोरोना काल में लोगो की मदद के लिए 25 लाख की मदद की। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए बिलासपुर कलेक्टर को 25 लाख रुपए प्रदान किया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक शैलेष पांडेय ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा था।
30 Apr 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में लाॅक डाउन-2 के तीसरे चरण में ऑन लाइन शाॅपिंग कंपनियों को छूट प्रदान की गई थी, जिस पर चेम्बर ऑफ कामर्स ने आपत्ति दर्ज कराया था। चेम्बर की इस आपत्ति पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल निर्णय लिया और ऑन लाइन शाॅपिंग को प्रतिबंधित किए जाने का निर्देश जारी कर दिया।
30 Apr 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




