रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के 87 और राज्य के बाहर स्थित 40 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 127 अस्पतालों को मान्यता मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।
30 Apr 2021 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवम् रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा मानद सदस्य एम ए जोसेफ का आज उनके आवास में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे टाटीबंध स्थित निवास से आरम्भ होगी। मिलनसार स्वभाव के श्री जोसेफ ने पत्रकारिता के साथ लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने राजधानी में विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। दैनिक नव भारत से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नय्यर, आसिफ इकबाल, शेषकरण जैन, नीरव जी, गोपाल वोरा, कौशल किशोर मिश्र, नरेन्द्र पारख, दिवाकर मुक्तिबोध, नारायण भोई, तिरीराज साहू, शंकर पांडेय, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे सहित प्रेस क्लब परिवार ने स्वर्गीय जोसेफ जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
30 Apr 2021 11:17AM,by: Thaneshwar sahu
अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो का कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। मेडिकल कॉलेज में आज दोपहर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना संक्रमण से निधन
30 Apr 2021 11:16AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। LG ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मैं खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल में जो मेरे संपर्क में आए हैं उन सभी अनुरोध है कि अपनी जांच करवाएं। अपने निवास से दिल्ली में काम की निगरानी जारी रखूंगा। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस से संक्रमित
30 Apr 2021 10:49AM,by: Vikash Kumar
नई दिल्ली ; देश में कोरोना से सभी परेशान है। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी भी लगातार देश में बनी हुई है। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से इसकी कालाबाजारी की खबरे भी सुनने को मिली। अब भारत सरकार ने देश में रेमडेसिविर की कमी को दूर करने के लिए अन्य देशों से महत्वपूर्ण दवा रेमडेसिविर का आयात करना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने बताया कि 75000 शीशियों की पहली खेप आज भारत पहुंचेगी
30 Apr 2021 10:48AM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18+ वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मई से कोरोना टीका नहीं लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक कंपनियों की ओर से कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में टीका मिलने की उम्मीद है। सीएम केजरीवाल ने ऐसे में दिल्ली की जनता से 1 मई को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइनों में न लगने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही इसकी घोषणा कर दी जएगी. केजरीवाल ने कहा, 'कल या परसों तक कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी. कंपनियों ने इस बाबत भरोसा दिलाया है.
30 Apr 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






