पश्चिम बंगाल के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जितिन प्रसाद ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने कोरोनवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।
कांग्रेस नेता ने उन लोगों से अनुरोध किया है जो पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में हैं और खुद का परीक्षण करवाएँ।
08 Apr 2021 06:08AM, by: Babuaa Desk
दुर्ग :जिला चिकित्सालय दुर्ग के मर्चुरी की एक वीडियो आज वायरल हुई है। इस वीडियो में कोविड से जान गंवा चुके मृतकों के शव को दिखाया गया है। जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में नजदीकी जिलों के मृतकों के शवों को भी लाया जाता है अतएव शवों की संख्या हमेशा दुर्ग जिले में हो रही मौतों के अनुपात में अधिक होती है। हर दिन मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम में भेजा जाता है। इस तरह का वीडियो बनाने का उद्देश्य औचित्य से परे लगता है। इससे समाज मे भय का माहौल बनता है और इससे कोविड के विरुद्ध नागरिक समुदाय की लड़ाई कमजोर होती है।
08 Apr 2021 05:35AM,by: Thaneshwar sahu
कोरिया : कोरिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गवां को भारत सरकार के स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं, बेहतरीन प्रबंधन और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्य मानकों में श्रेष्ठ पाए जाने पर दिया जा रहा है। इन्हीं के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां को प्रतिष्ठित नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्स सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। प्रदेश के मात्र तीन जनस्वास्थ्य केन्द्रों को इस सर्टिफिकेशन के लिए चुना गया है जिनमें पीएचसी खड़गवां सहित पीएचसी लुण्ड्रा, सरगुजा तथा पीएचसी देउरबीजा, बेमेतरा शामिल हैं।
08 Apr 2021 05:34AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 के लिए अतिरिक्त कोच , अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पजीतिव केस हैं। चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और माँ बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के बंद रहेगा। डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला नही होगा, आदेश जारी
08 Apr 2021 04:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत फरवरी माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र के लिए चयन किया गया है।
08 Apr 2021 04:58AM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार को दिल्ली के तमाम बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन के साथ बीते साल दिल्ली में हुए शाहीन बाग के आंदोलन जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसान नेता ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों के निरस्त होने के बाद ही प्रदर्शनकारी घर जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी सभी किसान कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो 2023 तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
08 Apr 2021 04:35AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




